लखनऊ-बाराबंकी के आउटर फोरलेन मार्ग को मिली मंजूरी, नो-एंट्री से मिलेगी राहत, छह जिलों को फायदा।


        बाराबंकी। लखनऊ के इंटौजा-महोना, कुम्हरावा से बाराबंकी के कुर्सी होकर देवा-चिनहट मार्ग से लखनऊ बाराबंकी आउटर फोरलेन बनाया जाना है। यह नवीन मार्ग औद्योगिक क्षेत्र कुर्सी रोड के साथ चिनहट इंडस्ट्रियल एरिया को कनेक्ट करेगा।
       साथ ही सीतापुर रोड से बाराबंकी, अयोध्या और पूर्वांचल के भारी वाहनों का बिना नो इंट्री के अबाध आवागमन हो सकेगा। पूर्वांचल से सीतापुर, लखीमपुर, बरेली, पीलीभीत जाने वाले वाहनों के लिए यह मार्ग विकल्प के तौर पर अहम माना जा रहा है।
        लोक निर्माण विभाग खंड एक की ओर से लगभग 27.350 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मार्ग को टू-लेन से फोरलेन में परिवर्तित कर लखनऊ और बाराबंकी के आउटर रोड के तौर पर विकसित किए जाने की मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना में 468 करोड़ 48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
      वर्तमान में सड़क की चौड़ाई सात मीटर है, जबकि इसके दोनों ओर पर्याप्त पटरी और उपलब्ध विनियमित सरकारी भूमि का उपयोग फोरलेन आउटर रोड पर जल्द गति मिल सकेगी। ऐसे में चौड़ीकरण के लिए किसानों की निजी जमीन का अधिग्रहण नहीं करना पड़ेगा। पेड़ों और विद्युत पोलों का चिह्नांकन कार्य किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने