अंबेडकरनगर में 42 लाख से 6 जगह लगेंगे सौरऊर्जा से चलने वाले वाटर पंप, शासन ने दी बजट को मंजूरी।


       अंबेडकरनगर। गर्मी में नागरिक तथा मुसाफिरों को अब स्वच्छ शीतल पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा अकबरपुर नगर पालिका द्वारा 42 लाख खर्च से छह स्थान पर सौर ऊर्जा वाटर पंप लगाया जाएगा। हालांकि अभी भूमि चिन्हित नहीं हुई है। सोमवार को विक्रमादित्य सिंह तिराहे पर सौर ऊर्जा वाटर पंप लगाए जाने का कार्य शुरू हुआ। एक सप्ताह तक नागरिकों को पानी मिलने लगेगा।
         जिला मुख्यालय के अकबरपुर में गर्मियों में होने वाली पेयजल किल्लत से लोगों निजात दिलाने के लिए नगर पालिका द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा वाटर पंप लगाए जाने के लिए गत दिनों बोर्ड बैठक में प्रस्ताव दिया गया था, जिसे स्वीकृति मिली है। वाटर पंप लगाने के लिए शासन ने 42 लाख रुपये का धन आवंटन किया है।
        यहां की मुख्य बाजार में शहजादपुर में शापिंग माल, छोटी बड़ी लगभग सैकड़ों दुकान हैं। यह ग्रामीणांचल से लोग सामानों की खरीदारी के लिए आते हैं। गर्मी में पेयजल की मांग बढ़ जाती है। बाजार में पेयजल सुविधा न होने लोगों को परेशानी होती है, ऐसे में वाटर पंप लगने के बाद पेयजल की समस्या हल हो जाएगी।
वाटर पंप की क्षमताः वाटर पंप पर एक हजार लीटर क्षमता का टैंक लगाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने