मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि प्रदेश में एसआईआर के नोटिसों की सुनवाई का कार्य 73 प्रतिशत पूरा हो चुका है। मेरठ यह 61 प्रतिशत है। इस कम गति के कारणों की तलाश की जा रही है। गति बढ़ाने के लिए बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
आकलन के मुताबिक प्रदेश में अभी तीन करोड़ नए मतदाता बनाए जा सकते हैं। कुल 16 करोड़ मतदाता होने चाहिए। अभी तक 12.55 करोड़ के नाम सूची में आये हैं। अभी नए मतदाता के लिए 78 लाख फार्म मिले हैं। अधिकारियों को इस दिशा में काम करना होगा। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने बीएलओ द्वारा फार्म 06 लेने में आनाकानी किए जाने की शिकायत की है। जिसके लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं।
26 मार्च से पहले ही पूरी होगी सुनवाई
सीईओ नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को दिन भर के कार्यक्रम के बाद चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मेरठ में नोटिसों की सुनवाई की गति धीमी जरूर है, लेकिन 26 मार्च से पहले ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
Tags
S I R