गोंडा में 7.3 करोड़ से बनेंगे 7 पुल, दो लाख की आबादी को होगा फायदा; बिसुही-मनवर नदी के अधूरे ब्रिज का होगा निर्माण।


         गोंडा। तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के पांच स्थानों पर लोक निर्माण विभाग पांच करोड़ 78 लाख रुपये से नया लघु सेतु बनवाएगा। उधर, मनकापुर तहसील क्षेत्र में दो स्थानों पर बिसुही व मनवर नदी पर बन रहे पुलों को पूरा करने के लिए एक करोड़ से 25 लाख रुपये मिले हैं,जिससे ये भी पूर्ण हो जाएंगे। इन पुलों के बनने से दो लाख लोगों की राह आसान हो जाएगी।
        तरबगंज ग्राम पंचायत लच्छीपुर में सोतिया नाला पर 64 लाख व धनौली-बहादुरपुर मार्ग पर घुघसिया नाले पर एक करोड़ 12 लाख से लघु सेतु बनाया जाएगा। इस नाले पर पुल बन जाने के बाद बहादुरपुर परास माझा के ग्रामीणों को बरसात में होने वाली मुश्किलों से फुरसत मिल जाएगी। यही नही, धनौली से परास अमौठी, बहादुरपुर, गोलहिया, संगमपुरवा व अलघाटवापुर के करीब 30 मजरों के निवासी 10 हजार लोगों की परेशानियां दूर हो जाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने