उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के शहरों के विकास को तेज करने की दिशा में लगातार काम कर रही है. इसी क्रम में अब मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण के तहत कई शहरों के समग्र विकास की तैयारी की गई है. सरकार ने इस योजना के तहत प्रदेश के 8 शहरों में जमीन खरीदने और बुनियादी विकास कार्य शुरू करने के लिए सीड कैपिटल देने का प्रस्ताव रखा है, जिससे इन शहरों का सुनियोजित विस्तार किया जा सके।
इन 8 शहरों को मिलेगा योजना का लाभ
इस योजना के तहत जिन शहरों को शामिल किया गया है, उनमें- बरेली, वाराणसी, उरई, चित्रकूट, बांदा, प्रतापगढ़, गाजीपुर और मऊ शामिल हैं. सरकार का लक्ष्य है कि इन शहरों में नए क्षेत्रों का विकास किया जाए और उन्हें भविष्य के हिसाब से बेहतर तरीके से बसाया जाए. इसके लिए संबंधित विकास प्राधिकरणों को धनराशि दी जाएगी, ताकि सड़क, आवास, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जा सके।