देवीपाटन मंडल में बच्चों की निखरेगी प्रतिभा, चार जिलों की 8 नगर पालिकाओं में सुधारे जाएंगे पार्क।


      गोंडा। बच्चों को मुहल्ले में ही खेलने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए देवीपाटन मंडल में मिशन पार्क अभियान शुरू किया जाएगा। आयुक्त देवीपाटन मंडल दुर्गा शक्ति नागपाल ने मिशन पार्क अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।
        वह इससे पहले लखीमपुर खीरी जिले में बतौर जिलाधिकारी मिशन मैदान अभियान चला चुकी हैं। उनका माडल प्रदेश में सराहा गया था। मिशन पार्क अभियान पहले चरण में देवीपाटन मंडल के गोंडा, बलरामपुर, बहाराइच व श्रावस्ती जिले की आठ नगर पालिका परिषद में चलेगा।
          निगरानी की जिम्मेदारी अपर आयुक्त को सौंपी गई है।

       खेलकूद बच्चों के विकास के लिए अति आवश्यक है, लेकिन हकीकत यह है कि पार्क सिर्फ कागजों में हैं। संसाधन की कमी के साथ ही पार्क बदहाली के शिकार हैं। जिस पार्क की स्थिति थोड़ी ठीक है, वहां ताला बंद रहता है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने