सुलतानपुर के निदूरा गांव में 5 करोड़ से तैयार हुआ स्वचलित वाहन परीक्षण केंद्र, अब मशीनों से होगा फिटनेस टेस्ट।

 

         सुलतानपुर। निदूरा गांव में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लिंक रोड के किनारे परिवहन विभाग का अत्याधुनिक स्वचलित वाहन परीक्षण केंद्र लगभग पांच करोड़ की लागत से तैयार हो गया है।

       अगस्त के प्रथम सप्ताह से इसका संचालन शुरू हो जाएगा। केंद्र के शुरू होने के बाद वाहनों की फिटनेस जांच पूरी तरह आधुनिक कंप्यूटरीकृत मशीनों के माध्यम से होगी, जिससे जांच प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बन सकेगी।    वाहनों को फिटनेस प्रमाणपत्र किया जाएगा जारी

     केंद्र के प्रबंधक भरत शर्मा ने बताया कि यहां वाहनों के ब्रेक, हेडलाइट एलाइनमेंट, सस्पेंशन, स्टीयरिंग, हार्न, स्पीडोमीटर, अंडरबाडी सहित अन्य तकनीकी मानकों की जांच अत्याधुनिक मशीनों से की जाएगी। जांच में निर्धारित मानकों पर खरे उतरने वाले वाहनों को फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने