जलालपुर। तमसा नदी पर डरारी गांव के पास पक्का पुल निर्माण की वर्षों पुरानी मांग अब साकार होने की दिशा में बढ़ती दिख रही है। शासन के निर्देश पर सेतु निगम विभाग के कर्मचारियों ने बीते दिनों स्थल का सर्वेक्षण करके अनुमानित लागत 15 करोड़ रुपये निर्धारित की और पत्रावली स्वीकृति के लिए शासन को भेजी है। इससे ग्रामीणों में उम्मीद की नई किरण जगी है।
तमसा नदी पर 15 करोड़ से बनेगा पुल, निर्माण के लिए विभाग कर रहा तैयारी; 10 हजार की आबादी को मिलेगी सुविधा।
byManas Samachar
-
0