महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिले नए कुलपति, ले. जनरल डॉ. भूपेश गोयल संभालेंगे कमान।

         गोरखपुर। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. भूपेश कुमार गोयल महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के नए कुलपति बनाए गए है। उनकी नियुक्ति उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम-2019 और विश्वविद्यालय के प्रथम परिनियम की धारा 2.04(क) के तहत कुलाधिपति की स्वीकृति के बाद की गई है। उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा। वह वर्तमान कुलपति डॉ. सिंह का स्थान लेंगे।
       विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने बताया कि डा. गोयल भारतीय सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं। सेवानिवृत्ति से पूर्व उन्होंने महानिदेशक (आर्गेनाइजेशन एंड पर्सोनल) के रूप में 14 हजार से अधिक अधिकारियों के मानव संसाधन प्रबंधन और संगठनात्मक पुनर्गठन का दायित्व संभाला। इसके अलावा वह पुणे के 1082 बेड वाले कमांड हॉस्पिटल (सदर्न कमांड) सहित दिल्ली, बागडोगरा और अन्य प्रमुख सैन्य अस्पतालों का नेतृत्व कर चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने