नई दिल्ली। नीट पेपर लीक होने और उसके बाद जंतर-मंतर पर जोरदार आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके पर उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी को एजुकेशन मिनिस्ट्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
नए एजुकेशन मिनिस्टर ने पीएम का जताया आभार
प्रल्हाद जोशी को एजुकेशन मिनिस्ट्री दिए जाने के बाद उन्होंने इस जिम्मेदारी को स्वीकार करके पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके लिए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है और उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह प्रधानमंत्री मोदी की अपेक्षाओं और उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।