नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे, छात्रों के प्रदर्शन के बीच CM योगी ने भरी हुंकार।


           उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि नकल माफिया मिट्टी में मिलेंगे, मिट्टी में मिलने से कोई रोक नहीं सकता है  उन्होंने कहा कि हम आभारी है प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जिन्होंने छात्रों के भविष्य को देखते हुए पिछले तीन दिन के अंदर बड़े-बड़े निर्णय लिए हैं। कल केंद्रीय कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले नकल माफियाओं को कम से कम 10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपए का जुर्माना लगेगा। कैबिनेट ने यह बिल मंजूर कर लिया है। सोमवार को देश की संसद में यह बिल आने वाला है।
           शनिवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने ये बातें कहीं। सीएम योगी का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब NEET पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों-युवाओं का प्रदर्शन चल रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आह्वान पर शुरू हुआ ये प्रदर्शन धीरे-धीरे अब कई राज्यों में फैल चुका है। पीएम मोदी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर पर्चा लीक करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की बात कही है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने