बीस वर्ष का इंतजार खत्म, बाराबंकी में ढेमा-बाजपुर घाट पुल का शिलान्यास, हजारों ग्रामीणों को मिलेगी राहत।


        बाराबंकी। दो दशक से अधिक समय से चली आ रही मांग आखिर पूरी हो गई। ढेमा-बाजपुर घाट पर बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य का राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने शिलान्यास किया।

करीब 9.02 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल के निर्माण से दो दर्जन से अधिक गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। निर्माण कार्य मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

       राज्यमंत्री ने कहा कि पुल बनने से क्षेत्र के किसानों, छात्रों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। दूरी कम होने से आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को लंबे चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से बाजपुर घाट पर पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। क्षेत्रवासियों की मांग और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के बाद पुल को स्वीकृति मिली।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने