गाजियाबाद से हरिद्वार जाना अब होगा आसान, गंग नहर पटरी रोड चौड़ीकरण का सर्वे पूरा।


       गाजियाबाद। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग के निर्माण और चौड़ीकरण का रास्ता साफ होने की उम्मीद दिख रही है। लोक निर्माण विभाग और पर्यावरण मंत्रालय और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मार्ग का विस्तृत सर्वे पूरा कर लिया है।
       शासन स्तर से सर्वे टीम से अंतिम तकनीकी हरी झंडी मिलते ही धरातल पर काम में शुरू हो जाएगा। इस मार्ग के बनने से गाजियाबाद से मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और हरिद्वार जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

नए डिजाइन से बचेंगे हजारों पेड़

पर्यावरण संरक्षण के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पूर्व में गंगनहर के किनारे से लगभग 7.5 मीटर की दूरी पर सड़क बनाने की योजना तैयार की गई थी, जिसके तहत गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर के क्षेत्र में करीब एक लाख से अधिक हरे-भरे पेड़ों को काटा जाना था।

       भारी संख्या में पेड़ो के कटान को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने इस पर रोक लगा दी थी। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए मूल प्रस्ताव में बदलाव किया।

नए तकनीक के तहत अब सड़क का निर्माण नहर के किनारे से केवल दो मीटर की दूरी रखकर किया जाएगा। इस संशोधन से क्षेत्र के लगभग 95 हजार पेड़ कटने से बच जाएंगे। कम संख्या में ही पेड़ प्रभावित होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने