अंबेडकर नगर तहसील टांडा में नवागत उप जिलाधिकारी डॉoपुष्पेंद्र पटेल जी के पदभार संभालने ने शुभ अवसर पर उन्हें पुष्प गुच्छ आदि भेंट कर स्वागत सम्मान करते हुए हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉoसम्राटअशोक मौर्य,संस्थान के प्रदेश सचिव अकबरपुर जनपदअंबेडकर में वरिष्ठ अधिवक्ता कौशल किशोर श्रीवास्तव,तहसील टांडा में वरिष्ठ अधिवक्ता व अधिवक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष सत्य प्रकाश मौर्य,हिंदी दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार तिवारी,वरिष्ठ समाज सेवी शिवम श्रीवास्तव।उक्त अवसर पर मातृभाषा हिंदी के सतत विकास पर चर्चा परिचर्चा करते हुए उन्हें हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान द्वारा संचालित राष्ट्रीय पत्रिका "साहित्य सम्राट" अवलोकनार्थ भेंट किया गया। इसअवसर पर श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय ने हिंदी के सतत विकास के लिए संस्थान की प्रशंसा करते हुए कहा कि हिंदी भाषा के समग्र विकास के लिए उनसे जो भी सहयोग और सानिध्य रहेगा वह संस्थान को अनवरत मिलता रहेगा।
अंबेडकर नगर के तहसील टांडा में उप जिलाधिकारी डॉक्टर पुष्पेंद्र पटेल ने पदभार संभाला।
byManas Samachar
-
0