अयोध्या के ऐतिहासिक बहू बेगम मकबरा परिसर में अचानक एक ऐसा मेहमान नजर आया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. यह मेहमान कोई आम पक्षी नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया का दुर्लभ पक्षी 'इमू' है. खास बात यह है कि ये पक्षी उड़ान नहीं भर सकता. ऐसे में सवाल है कि फिर ये अयोध्या पहुंचा कैसे।
जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली, उनमें देखने की उत्सुकता बढ़ गई. स्थानीय लोग और पर्यटक इस अनोखे पक्षी को देखने के लिए मकबरा परिसर की ओर पहुंचने लगे. किसी ने मोबाइल कैमरे में इसे कैद किया, तो कोई इसकी चाल और हाव-भाव को देखकर हैरानी जताता नजर आया. इस तरह का विदेशी पक्षी दिखना अनोखा अनुभव था।