उत्तर प्रदेश के
ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को अब इलाज के लिए शहर के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
सरकार ने राज्य के
13 जिलों में 16 नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तैयार किए हैं, जिन्हें अब आधुनिक उपकरणों से लैस किया जा रहा है। इससे गांवों में ही बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी और मरीजों को समय पर राहत मिल सकेगी।