कैबिनेट मीटिंग में लिया गया निर्णय:-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 10 अहम फैसले हुए। पूर्व अग्निवीरों को यूपी पुलिस व पीएसी की भर्ती में 20% आरक्षण देने के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। इन्हें आयु सीमा में भी छूट दी जाएगी। वहीं कैबिनेट की बैठक में औद्योगिक विकास, एमएसएमई, आईटी, पर्यटन, उच्च शिक्षा, नगर विकास समेत विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी मिली।
अग्निवीरों को आरक्षण
कैबिनेट बैठक में अहम फैसला लिया गया है। योगी कैबिनेट ने अग्निवीरों को पुलिस और पीएससी भर्ती में आरक्षण देने का फैसला हुआ। आरक्षी नागरिक पुलिस और पीएसी प्रशिक्षण में अग्निवीरों को 20% आरक्षण मिल गया है। इसके लिए भर्ती नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव भी मंजूर हो गया है।