प्रत्येक शनिवार अथवा रविवार क़ो एस एस एन जनकल्याण समिति के माध्यम से होने वाली भोजन वितरण श्रखला मे आज 125thसप्ताह यानी शनिवार को जिला चिकित्सालय मे भोजन वितरण संपन्न किया गया।
संस्था की सदस्य राशि शर्मा जी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार अथवा रविवार क़ो भोजन वितरण किया जा रहा है जिसका आज 125thशनिवार है जो कि हमेशा आप सभी के सहयोग से चला है और चलता रहेगा।
उन्होंने जनपद के प्रत्येक सक्षम नागरिक से बढ़ चढ़कर सहयोग की अपील की।
इस मौके पर संस्थापक अरविन्द कुमार सिंह एडवोकेट , कु पूनम सिंह, रूपाली अग्रवाल, संतोषी वर्मा , प्रेम गुप्ता, कुसुमलता गुप्ता,आशीष आदि मौजूद रहे।
Tags
भोजन वितरण