प्रदेश में योगी सरकार का 100 दिन का अभियान चलाना तय, घर-घर जाएंगी टीमेंं।



     योगी सरकार पुनः टीबी उन्मूलन के लिए प्रदेश में 100 दिवसीय विशेष रोगी खोज अभियान शुरू करने जा रही है। फरवरी में शुरू हो रहे अभियान में जनप्रतिनिधियों व विभिन्न विभागों के सहयोग से अधिकतम मरीजों को खोजकर उनका इलाज शुरू करने की योजना बनाई गई है। इस अभियान में टीमें घर घर जाएंगी। इसके लिए  स्वास्थ्य महानिदेशक ने इस संबंध में सभी अपर निदेशकों व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
     इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने टीबी रोगियों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार हेतु प्रशिक्षित  किये जाने के लिए कौशल विकास विभाग को पत्र भी लिखा है। विभाग ने एक बार फिर से फरवरी में सघन टीबी रोगी खोज अभियान चलाने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. आरपी सिंह सुमन ने जनभागीदारी के महत्व को ध्यान में रखते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस अभियान में जनप्रतिनिधियों को भी सम्मलित करने का अनुरोध करें।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने