9 वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों का उत्सव, बस्ती कलेक्ट्रेट में देखा गया लखनऊ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण।


   

प्रदेश सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद बस्ती के कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के आगमन, स्वागत, प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित “नवनिर्माण के नौ वर्ष” पुस्तक का विमोचन, लघु फिल्म तथा “गेट्स ऑफ न्यू उत्तर प्रदेश” का प्रदर्शन किया गया। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों से संबंधित पुस्तकों व डॉक्यूमेंट्री का अवलोकन भी कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने