पत्रकार समाज कल्याण समिति का कार्यक्रम संपन्न हुआ, दस लोगों ने ली सदस्यता।
रुदौली, अयोध्या। पत्रकार समाज कल्याण समिति जिला अयोध्या का ताबड़तोड़ कार्यक्रम चल रहा है प्रदेश सचिव सत्येंद्र पांडे, जिला महानगर अध्यक्ष तुफैल अहमद
,मंडल उपाध्यक्ष दिलीप तिवारी, जिला महामंत्री सुधीर कुमार बंसल, जिला मंत्री दीपक कुमार के नेतृत्व में आज रुदौली तहसील के संगठन का हुआ विस्तार जिसमें लगभग दस पत्रकारों को सदस्यता दिलाई गई। रुदौली क्षेत्र के मोहम्मद सद्दाम तहसील प्रभारी, अलीम कशिश तहसील उपाध्यक्ष, धीरज साहू तहसील उपाध्यक्ष, फतेह खान तहसील उपाध्यक्ष, विवेक विश्वकर्मा तहसील मंत्री, मोहम्मद हफीज तहसील मंत्री, मोहम्मद सलीम संगठन मंत्री, अजय मौर्य संगठन मंत्री, मैकूलाल संगठन मंत्री नियुक्त किए गए।
महानगर अध्यक्ष तुफैल अहमद का कहना है कि हम संगठन को बहुत आगे ले जाना चाहते हैं और सदस्यों की संख्या सभी तहसीलों में अधिक से अधिक करना हमारा लक्ष्य है जिससे संगठन मजबूत होगा। संगठन के सभी सदस्यों को जिला महामंत्री सुधीर कुमार बंसल जिला मंत्री दीपक कुमार द्वारा माला पहनाकर व अथॉरिटी लेटर देकर सम्मानित किया गया।
मीटिंग को संबोधित करते हुए हमारे जिला मंत्री दीपक कुमार जी ने पत्रकार समाज कल्याण समिति के बारे में सदस्यों को विस्तार से बताया की हम पत्रकार लोग सब की पीड़ा वाह सच को सबके सामने लाते हैं और जब हम पत्रकार भाइयों को कोई पीड़ा होती है तो पत्रकारों के साथ खड़ा होने वाला कोई नहीं रहता इसलिए जरूरी है कि हम सब पत्रकार भाई एक हो कर रहें और संगठित रहें और *पत्रकार समाज कल्याण समिति के संस्थापक सूरजभान बघेल जी का यही सपना है कि पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द से जल्द पास हो* जिससे हम सभी पत्रकारों भाइयों को अपना मूल अधिकार मिले।
महानगर अध्यक्ष अयोध्या तुफैल अहमद ने पत्रकार समाज कल्याण समिति से पत्रकारों को जुड़ने का आवाहन किया है।
