अयोध्या। सपा महिला महानगर महासचिव अर्पणा जायसवाल ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि मंहगाई कम करने का चुनावी लॉलीपॉप देकर सत्ता में आई भाजपा की सरकार में दैनिक उपयोग व घर गृहस्थी की सभी वस्तुओं के दाम दोगुने से भी ज्यादा हो चुके हैं,400 रुपये में मिलने वाली रसोई गैस की कीमत आज 850 तक पहुंच गई,,80 रु किलो कीमत वाला सरसों का तेल 200 रुपये तक बिक रहा,,दाल,सब्जी,चीनी इत्यादि सभी वस्तुओं का दाम आसमान छू रहा है,,और मंहगाई की इस मार का सबसे ज्यादा असर देश की महिला वर्ग पर पड़ रहा है।
इस मंहगाई की चाबुक ने महिलाओं की घर गृहस्थी के बजट को तहस नहस कर के रख दिया और दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि इस देश की व प्रदेश की निकम्मी भाजपा सरकार इस मंहगाई की समस्या की ओर ध्यान देना तो दूर बल्कि इस मुद्दे को भटकाने के लिये तरह तरह के स्वांग रच रही,,एक तरफ कोरोना जैसी त्रासदी से उत्पन्न बेरोजगारी व आर्थिक तंगी और दूसरी तरफ निरन्तर बढ़ती मंहगाई ने देश की जनता की कमर तोड़ कर रख दी है,,बहुत जल्द महानगर महिला सभा समाजवादी पार्टी सभी महिलाओ के साथ सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।