रुदौली में एसडीएम ने व्यापारियों के साथ की बैठक।



         रुदौली-अयोध्या नगर के किला चौकी में एसडीएम विपिन कुमार सिंह ने व्यापारियों के साथ की बैठक जिस में क्षेत्राधिकारी रुदौली राकेश श्रीवास्तव, नगर पालिका ई ओ रणविजय सिंह, कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा के साथ साथ किला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार यादव अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे।
        एसडीएम ने व्यापारियों से बात करते हुए कहां की कल से खोले जा रहे हैं प्रदेश के 55 जिलों में अपने जिले का भी नाम है जिसमें सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक सभी व्यापारियों की दुकान खुलेगी,शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक नाइट कर्फ़्यू लागू रहेगा रुदौली नगर में होने वाली साप्ताहिक बंदी मंगलवार को आगामी आदेश तक निरस्त किया जाता है तथा शनिवार और रविवार लॉकडाउन रहेगा रुदौली में लगने वाला साप्ताहिक बाजार आगामी आदेश तक नहीं लगेगा तथा व्यापारी भाई सोशल डिस्टेंस दो गज की दूरी मास्क है जरूरी के साथ अपने दुकान के आगे गोला बनवाएं जिससे आने वाले ग्राहक के साथ साथ हम सभी कोरोना महामारी जैसी गंभीर बीमारी से बच सकें, एसडीएम रुदौली ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि इस महामारी में जैसे आपने अभी तक प्रशासन का सहयोग किया है वैसे आगे भी सहयोग बनाए रखिएगा।
          रुदौली व्यापार मंडल  के अध्यक्ष जान मोहम्मद, महामंत्री राजेश गुप्ता मोहम्मद हसीन वह नगर के वरिष्ठ व्यापारी लाल जी आर्य, अशोक कुमार याज्ञसेनी,  विजय सिंह, मोहम्मद शारिक, हिमान्शु गर्ग, रमेश आदि लोगो मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने