लखनऊ। कमिश्नर डीके ठाकुर के दिशा निर्देश पर काम करने वाली आलमबाग पुलिस लगातार क्षेत्र में पूरी तरह दिख रही मुस्तैद ।
कोरोना काल मे लगाए गए लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवाने के लिए एसीपी आलमबाग विक्रम सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर आलमबाग अनूप सिंह सड़क पर लॉक डाउन का पालन कराने के लिए सड़क पर उतरे तथा एसीपी आलमबाग विक्रम सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने आलमबाग थाना क्षेत्र में किया पैदल गस्त।
इंस्पेक्टर आलमबाग अनूप सिंह ने जबसे सम्भाली है आलमबाग थाने की कमान तभी से सड़को पर उतर के बनाए है क्षेत्र में अपनी पैनी नजर।
इंस्पेक्टर आलमबाग अनूप सिंह का कहना आलमबाग क्षेत्र में अनावश्यक रूप से घूमने वालों की अब खैर नहीं इसलिए लॉक डाउन के नियमो का पालन करे तथा अनावश्यक रूप से बाहर न निकले।


