रुदौली क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत लाइन का किया गया विस्तारीकण।
रूदौली, अयोध्या। नगर पालिका परिषद रुदौली के मोहल्ला अकबरगंज वार्ड के सभासद प्रतिनिधि वा नगर उपाध्यक्ष राम सनेही लोधी द्वारा की गई जे0 ई0 से अपील का असर दिख ही गया।
मोहल्ला अकबरगंज वार्ड में काशीराम होटल के बगल से कारेदेव मार्ग पर विधुत लाइन का किया गया विस्तारी करण जिससे मोहल्ले के लगभग 15 उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी लाइन विस्तारीकरण किए जाने पर सभासद प्रतिनिधि वा मोहल्ले वासियों ने विद्युत विभाग के जेई एवं समस्त लाइन स्टाफ का आभार व्यक्त किया। मोहल्ले वासियों का कहना है जहां भी आवश्यकता हो इस प्रकार का राहत कार्य अबिलंब करवाना चाहिए।

