गौतमबुद्ध नगर के पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह (BN Singh IAS) को उत्तर प्रदेश सरकार ने क्लीन चिट दे दी है। उन पर लगाए गए सभी आरोप राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने खारिज कर दिए हैं। बीएन सिंह अभी उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद से संबद्ध हैं। जिले में पिछले साल कोरोनावायरस की पहली लहर के दौरान उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर हटा दिया गया था। उनके खिलाफ लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता के आरोप लगाए गए थे। इन सभी आरोपों को गलत पाया गया है।
गौतमबुद्ध नगर के पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह को मिली क्लीनचिट, राज्यपाल ने सारे आरोप खारिज किए
byManas Samachar
-
0