एहसान फाउंडेशन के तत्वावधान में दर्जनों गरीबों और जरूरतमंदों में राशन किट वितरण


        लखनऊ। एहसान फाउंडेशन के तत्वावधान में आज राजधानी के जवाहर नगर क्षेत्र में दर्जनों गरीबों और जरूरतमंदों  के बीच राशन किट वितरण किया गया.एहसान फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ आमिर जमाल ने कहा कि लॉकडाउन के कारण हमारे संगठन के द्वारा अब तक दर्जनों क्षेत्रों में हजारों लोगों में राशन किट वितरित किया गया। इस संबंध में आज कई क्षेत्रों में राशन किट  वितरण किया गया.डॉ आमिर जमाल ने कहा कि यह सब सवाब के इरादे से ही किया गया है. एक तरफ जहां लॉकडाउन के चलते लोग अपने घरों में क़ैद हैं और उन्हें रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में यह हमारी जिम्मेदारी बन जाती है कि हमारा कोई भी पड़ोसी भूखा न सोए। डॉ.आमिर जमाल ने कहा कि एहसान फाउंडेशन के तत्वावधान में गरीबों और जरूरतमंदों के बीच राशन किट बांटने की योजना बनाई गई है. जो आज से राजधानी के कई इलाकों में शुरू होगा. राजधानी के जवाहर नगर क्षेत्र में एहसान फाउंडेशन के माध्यम से दर्जनों गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच राशन बांटा गया.डॉ आमिर जमाल ने कहा कि कोरोना वायरस जैसी संक्रामक बीमारियों के कारण लोग अपने घरों में कैद हैं. कठिनाइयों के कारण एक दुर्भाग्यपूर्ण पहलू यह भी सामने आया है कि इस समय अपात्र भी पात्र की श्रेणी में शामिल हो गए हैं। डॉ. जमाल ने कहा कि गरीबों, जरूरतमंदों और योग्य लोगों की यथासंभव मदद की जानी चाहिए, यही इंसानियत है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने