भूमि व आवास एयरपोर्ट में अधिग्रहित भूमि के 19 परिवारों को किया गया भूमि का पट्टा


 
              अयोध्या।  पुनर्वास परियोजना के तहत 19 परिवारों को किया गया भूमि का पट्टा। सदर क्षेत्र की उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह ने किया 19 परिवारों की भूमि का पट्टा। धर्मपुर सहादत गांव के 19 परिवारों की भूमि व आवास एयरपोर्ट में हुआ था अधिग्रहण सभी ने एयरपोर्ट के पक्ष में किया था बैनामा। तहसीलदार कानूनगो लेखपाल समेत अन्य राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में एसडीएम ज्योति सिंह ने डीएम के निर्देश पर किया पट्टा। प्रशासन ने एयरपोर्ट में बचे हुए किसानों को लुभाने के लिए आनन-फानन में किसानों को पट्टा दिया, लेकिन जो भी किसान एयरपोर्ट में प्रभावित अभी बचे हुए हैं, जिन्होंने अपना बैनामा नहीं किया है उनका कहना है, कि प्रशासन चाहे जितना लुभावना हमको देगा हम उनके झांसे में आने वाले नहीं हैं। हमें न्यायालय पर भरोसा है, और हमारा वाद भी न्यायालय में दायर हो चुका है। जो निर्णय न्यायालय द्वारा दिया जाएगा वही हमें मान्य होगा। एयरपोर्ट मामले में प्रभावित किसान जिन्होंने बैनामा नहीं किया है, वह अपने फैसले पर अभी भी अड़े हैं,किसानों ने कहा जो प्लाट प्रशासन द्वारा दिया जा रहा है, उसका कोई डेवलपमेंट नहीं किया जा रहा है जबकि जो प्लॉट 2013 भूमि अधिग्रहण बिल के तहत किसानों को पुनर्वासन के लिए दिया जाएगा उसको प्रशासन द्वारा पूरा डेवलप करके देना पड़ेगा, जैसे जहां भी जमीन दी जाएगी वहां पर पूरी जमीन को 10 फुट बाउंड्री वाल से घेरा जाएगा,हर घर के सामने 40 फीट की रोड रहेगी,सीवर लाइन,बिजली के खंभे,पानी की टंकी आदि चीजों को पूरा डेवलप करके प्रशासन को प्लॉट किसानों को देना पड़ेगा,और एयरपोर्ट में प्रभावित जो भी किसान बचे हुए हैं,वह अपनी इन्ही मांगों को लेकर अभी भी अड़े हुए हैं, और किसानों ने कहा कि हम प्रशासन के झांसे में आने वाले नहीं हैं, हमारी जो मांगे थी, वही मांगे हैं, और वही मांगे रहेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने