विश्व रामराज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव ने मास्क सेनेटाइजर चवनप्राश वितरण किया।



             अयोध्या।  विश्व रामराज महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपिका सिंह व राष्ट्रीय सचिव आशीष मौर्या ने कोविड महामारी को देखते हुए मंडल कारागार में कैदियों को इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए च्यवनप्राश व सैनिटाइजर व मास्क वितरण किया वही दीपिका सिंह विश्व रामराज महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि कोविद महामारी को देखते हुए आज चौक घंटाघर पर एस0पी0 सिटी विजय पाल सिंह व चौकी चौक इंचार्ज यशवंत दिवेदी व एस0आई0 ब्रजेश कुमार, कॉन्स्टेबल,सुनील, धर्मेंद्र,शैलेन्द्र के साथ चौक घंटाघर पर बिना मास्क घूम रहे लोगों को मास्क वितरण किया व सैनिटाइजर वितरण किया इस पर दीपिका सिंह ने कोविड महामारी को देखते हुए कहा कि जब तक यह महामारी है तब तक विश्व रामराज महासंघ निरंतर ऐसे ही समाज सेवा करता रहेगा।
            विश्व रामराज महासंघ के राष्ट्रीय महा सचिव आशीष मौर्य ने बताया कि लगातार हमारा संगठन इस वैश्विक महामारी मैं लोगों की मदद के लिए निरंतर खड़ा है और लोगों की मदद कर रहा है लोगों को मास्क, सैनिटाइजर,चवनप्राश वितरण किया जा रहा है। ताकि लोगों की इम्युनिटी पावर बढ़े और लोग स्वस्थ रहें। और कहा कि संगठन  जिस तरह से लोगों को जरूरत पड़ रही है। या संगठन को पता चलता है तो संगठन के लोग तुरंत ही लोगों की मदद करता हैं। आशीष मौर्या ने बताया कि लगातार संगठन च्यवनप्राश व मास्क सैनिटाइजर वितरण कर रहा है। 
       


एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने