कोरव राघवपुर में आयोजित होगा विजय जश्न व होली मिलन कार्यक्रम।



            गोसाईंगंज-अयोध्या।गोसाईंगंज विधानसभा अंतर्गत स्थित गांव कोरवराघवपुर में लालशाह दादा समाधि स्थल पर 26 मार्च शांय 5 बजे विजय जश्न व होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित हुआ है ।
            कार्यक्रम आयोजक डॉ राजनरायन सिंह ने बताया इस अवसर पर अखंड रामायण पाठ भंडारे का कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा।
            इस कार्यक्रम में विशेष भूमिका निभाने वालों में सोनू सिंह, सत्येंद्र सिंह, ध्रुव सिंह,गौरव सिंह, शुभम सिंह,राजकपूर सिंह, रामभेज हरिजन,हृदय राम यादव, सौरभ सिंह आदि द्वारा नवनिर्वाचित विधायक अभय सिंह का भव्य स्वागत किया जाएगा।
आयोजक डॉ राजनरायन सिंह ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोसाईंगंज विधायक अभय सिंह रहेंगें।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने