अयोध्या। मलिक मोहम्मद जायसी पर्यटन स्थल रामनगर अमेठी में, अवधी साहित्य संस्थान अमेठी द्वारा आयोजित सारस्वत सम्मान समारोह में कवि इंद्रजीत सिंह "अर्चक" को मलिक मोहम्मद जायसी अवधी सम्मान से किया गया सम्मानित ! इस कार्यक्रम में अनेक जनपदों से ख्याति प्राप्त वरिष्ठ साहित्यकार और कई देशों की साहित्यिक यात्रा करने वाले डॉक्टर राम बहादुर मिश्र की वहां उपस्थिति रही । इस सम्मान समारोह में कवि अर्चक को सम्मानित किए जाने पर अयोध्या , सुल्तानपुर व अमेठी के सभी कवियों में खुशी की लहर व्याप्त है।
यह सम्मान समारोह 12.9.2022 दिन सोमवार को संपन्न हुआ।