अयोध्या। श्रीराम लला के गर्भ गृह की तस्वीरें ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किया ट्वीट। गर्भ गृह के चारों तरफ लग रहे पिंक स्टोन की तस्वीर की जारी। तेजी के साथ बन रहा है रामलला का गर्भगृह। भगवान रामलला के मंदिर के प्लिंथ का निर्माण कार्य हुआ पूरा। तेजी के साथ हो रहा है मंदिर के गर्भ गृह का निर्माण। मंदिर निर्माण की प्रगति को सार्वजनिक करने के लिहाज से ट्रस्ट समय-समय पर करता है वीडियो और फोटो जारी। सोशल मीडिया के जरिए आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंदिर निर्माण की प्रगति को किया फोटो के जरिए सांझा।