अयोध्या। खून के निशान देख हड़कंप में स्थानीय। एक बार फिर से अयोध्या में तेंदुवे के होने की आहट। कैंट क्षेत्र में ईटीआर रेंज के पास मिला किसी जानवर का फैला हुआ खून। बाउंड्री वाल पर तेंदुवे द्वारा जानवर को खींच कर ले जाने की आंशका। रोड के साथ साथ बाउंड्री वाल पर जगह जगह मिले ताज़े खून के निशान। स्थानीय लोगो का कहना अभी भी क्षेत्र में मौजूद है तेंदुवा। कुछ दिन पहले ही वन विभाग की टीम ने यही से पकड़ा था एक तेंदुवा जिसे भेजा गया था सुहेलवा जंगल। खून के निशान के स्थानीय लोगो ने वीडियो बनाकर किया वायरल। अयोध्या के कोतवाली कैंट क्षेत्र अन्तर्गत ईटीआर रेंज मीरनघाट का बताया जा रहा है वीडियो।
खून के निशान देख हड़कंप में स्थानीय, एक बार फिर से अयोध्या में तेंदुवे के होने की आहट।
byManas Samachar
-
0