सोहावल अयोध्या। खंड विकास मुख्यालय के चौधरी चरण सिंह सभागार में आयोजित ब्लॉक दिवस की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी मोनिका पाठक ने की। इस बारे में एडीओ पंचायत राजीव कुमार ने बताया कि इस मौके पर कुल 5 शिकायतें आई हैं 2 महिला मेट से संबंधित थी एक आवास से संबंधित थी तथा एक शिकायत घर के बाहर गली में बढ़कर छज्जा बना लेने से संबंधित है।
पुरखा खुर्द के प्रधान अनुराग सिंह ने शिकायत पत्र देते हुए खंड विकास अधिकारी से मांग की गांव में कई ऐसे पात्र व्यक्ति छूट गए हैं जिनको आवास मिलना नितांत आवश्यक है ऐसे लोगों की जांच करा कर सूची बनवा कर उनको भी आवास उपलब्ध कराया जाए जिस पर बी डी ओ ने ऐसे लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार सर्वेश सिंह चौहान प्रधान योगेंद्र सिंह फौजी प्रधान नदीम मलिक प्रधान राम चंद्र रावत प्रधान अनुराग सिंह प्रधान प्रतिनिधि अमन प्रताप सहित भारी संख्या में ग्राम प्रधान गान वह महिला मेट मौजूद रहे