प्रादेशिक समाचार : राज्य सरकार प्रदेश में निजी क्षेत्र में स्थापित किए जाने वाले पांच विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए लागू किए गए अध्यादेशों के प्रतिस्थानी विधेयक विधानमंडल के मानसून सत्र में पारित कराएगी।
इनमें उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2023 तथा उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2023 शामिल है। इन विधेयकों के प्रारूपों को मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई। यह विधेयक आगरा में अग्रवन हेरिटेज विश्वविद्यालय मेरठ में महावीर विश्वविद्यालय गाजियाबाद में एसडीजीआई विश्वविद्यालय मथुरा में कि कृष्ण मोहन विश्वविद्यालय और फर्रुखाबाद में मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना से संबंधित है।
मानसून सत्र में सदन में रखी जाएगी सीएजी की रिपोर्ट
राब्यू, लखनऊ। विधानमंडल के मानसून सत्र में दोनों सदनों के पटल पर वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए राज्य सरकार के वित्त पर भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक (CAG) की रिपोर्ट भी रखी जाएगी। कैबिनेट ने इसकी मंजूरी भी दे दी है।