अयोध्या: योगी ने अयोध्या में कैबिनेट की बैठक कर रचा इतिहास, राम मंदिर निर्माण की प्रगति देखकर खुश नजर आए।

      अयोध्या में बृहस्पतिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में नगर में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया और 14 प्रस्तावों पर सहमति प्रदान की। यह पहला मौका था जब राम की नगरी में प्रदेश सरकार की इतनी बड़ी बैठक का आयोजन हुआ।
       इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट के अपने सहयोगियों के साथ हनुमानगढ़ी में पूजन किया और फिर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई।
       मुख्यमंत्री योगी ने निर्माणाधीन राम मंदिर का निरीक्षण किया और निर्माण प्रगति से काफी खुश नजर आए। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए नगर के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी किया जिक्र।

       मुख्यमंत्री योगी अपने सहयोगियों के साथ इलेक्ट्रिक बस में बैठकर रामलाल के दरबार पहुंचे

 राम लाल के दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में होने वाले दीपकों की तैयारी को भी परखा और संतुष्ट रहे।


विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने