ई रिक्शा प्रतिबंध गरीब परिवार के साथ अन्याय – शरद शुक्ला।


       अयोध्या में प्रशासन द्वारा लगाए गए ई-रिक्शा प्रतिबंध ने न केवल चालकों की आजीविका पर संकट खड़ा किया है, बल्कि उनके पूरे परिवार के जीवन को प्रभावित कर दिया है। हजारों परिवार जो वर्षों से इस रोज़गार के माध्यम से अपने बच्चों की पढ़ाई, तथा घर परिवार का पूरा खर्च चलाते हैं उनके सामने कठिनाई उत्पन्न है।
        होटल शाने अवध, सिविल लाइंस, अयोध्या में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने कहा कि यह प्रतिबंध शहर के गरीब तबके के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने ट्रैफिक जाम की समस्या का की पूरी जिम्मेदारी ई-रिक्शा चालकों पर मड दिया, जबकि  अव्यवस्थित यातायात प्रबंधन है। यदि यातायात प्रबंधन व्यवस्थित कर दिया जाए तो जाम ठीक हो जाएगा। व्यवस्था को ठीक करने की आवश्यकता है जिससे हजारों परिवार का भरण पोषण होता रहे। इनकी जीविका बंद होने से यह असहाय हो जाएंगे।
       उन्होंने कहा कि यह केवल ई-रिक्शा प्रतिबंधित होने से शहर में आम तौर पर व्यापारिक सामान को लाने ले जाने में भी समस्या उत्पन्न हो जाएगी तथा एक जगह से दूसरी जगह जाने वाले लोगों को साधन भी उपलब्ध नहीं हो पाएगा।  इस विषय में चालको ने महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी से मुलाकात की उनके द्वारा आश्वासन दिया गया है।
      शहर के ट्रैफिक प्रबंधन की जिम्मेदारी प्रशासन की होती है, न कि गरीब रिक्शा चालकों पर प्रतिबंध लगाकर उनके परिवार पर संकट लाने से कोई निष्कर्ष नहीं निकलेगा समस्या जो कि क्यों बनी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने