बाराबंकी में मॉडल रोड से अतिक्रमण हटाने के लिए चला बुलडोजर, अवैध निर्माणों को हटाया गया।


          बाराबंकी। जनेस्मा रोड पर माडल रोड बनाने में आ रहे अवरोध दूर करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। सोमवार को रोड पर बना शौचालय व कूड़ाघर के अलावा दुकानदारों और भवन मालिकों के अवैध निर्माण को ध्वस्त करना शुरू किया है।
       स्टेशन रोड पर बाई पटरी पर दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया। यहां पर जो नाला बन रहा है उसे जेसीबी से खोदवाकर सीधा कराया गया।
        अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि माडल रोड निर्माण से पहले यहां पर रोड किनारे बने कूड़ाघर व शौचालय को भी तोड़ा गया है। 31 मार्च तक माडल रोड का कार्य पूर्ण कराकर देना है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने