नई दिल्ली। पानी पर चलती मेट्रो... ये सुनते ही लोग अलग सी अनुभूति करने लगते हैं जल्द ही देश के 18 बड़े शहरों में पानी के ऊपर दौड़ती हुई 'वाटर मेट्रो' दिखेंगी। सबसे पहले गुवाहाटी, वाराणसी, अयोध्या, श्रीनगर, पटना और प्रयागराज में वाटर मेट्रो चलाने की योजना है। पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय इस प्रोजेक्ट पर बड़ी तेजी से काम कर रहा है। कोच्चि में वाटर मेट्रो का सफल परीक्षण हो चुका है। इस प्रोजेक्ट को अब देशभर में लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है. सबसे पहले पटना, वाराणसी और प्रयागराज जैसे भीड़भाड़ वाले शहरों को चुना गया है, ताकि ट्रैफिक जाम कम करने के साथ-साथ लोगों को सफर करने का एक नया विकल्प दिया जाए।
Tags
वाटर मेट्रो।