अयोध्या में 3D इफेक्ट से 5 मिनट में अयोध्या का होगा दिव्य दर्शन। राम मंदिर के तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र से शुरू हुआ निःशुल्क दुर्लभ दर्शन केंद्र। इस केंद्र में अत्याधुनिक 3D तकनीक के जरिए राम मंदिर सहित अयोध्या के अन्य प्रमुख मंदिरों और पौराणिक स्थलों का किया जा रहा है सजीव प्रस्तुतीकरण। इसके माध्यम से दर्शकों को ऐसा अनुभव होता है मानो स्वयं इन स्थलों पर उपस्थित होकर कर रहे हो दर्शन। यह सुविधा रखी गई है पूरी तरह से निशुल्क। तीर्थयात्री सुविधा केंद्र से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं इस 3D शो का आनंद। इस सुविधा में बीआर डिवाइस के माध्यम से श्रद्धालुओं को रामलला हनुमानगढ़ी और कनक भवन के कराए जा रहे हैं दिव्य दर्शन। इसके अलावा दीपोत्सव और लेजर शो का भी श्रद्धालु कर पा रहे हैं दर्शन। तकनीकी दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में देखा जा रहा है काफी उत्साह।
Tags
दिव्य दर्शन।