अब प्रयागराज तक बनेगा रामवन गमन मार्ग, होगा सिक्सलेन।


      सुल्तानपुर। रामवन गमन मार्ग अब अयोध्या से सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज तक बनेगा। केंद्र सरकार ने अयोध्या से प्रतापगढ़ जिले तक की कार्ययोजना को पेंडिंग में डालते हुए इसकी दूरी प्रयागराज तक बढ़ा दी है। इसके लिए चयनित दिल्ली की एजेंसी को प्रयागराज तक भूमि चिह्नित करने का निर्देश दिया है।
       
     नई कार्ययोजना में नदी पर पुलों, रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज, नालों पर पुल व टोल प्लाजा की संख्या बढ़ जाएगी। एनएचएआई की ओर से प्रयागराज तक वर्ष 2050 तक के आवागमन का आकलन करते हुए मार्ग को सिक्सलेन बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसमें अयोध्या से प्रतापगढ़ तक पूर्व में चिह्नित भूमि से ही सिक्सलेन बनाए जाने की योजना है। नया सिक्सलेन बनने से लोगों को आवागमन में और सहूलियत मिलने के आसार हैं।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने