अयोध्या में 19 फीसदी घरेलू गैस उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी लंबित, जल्द करा लें सत्यापन।


ई-केवाईसी की सक्रियता

घरेलू एलपीजी कनेक्शन की ई-केवाईसी को लेकर जिले में उपभोक्ताओं के बीच सक्रियता बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। जिले में एचपीसीएल और बीपीसीएल समेत तीन कंपनियों के माध्यम से घरेलू गैस एजेंसियों को एलपीजी की आपूर्ति की जा रही है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी पूरी नहीं कराई है। ऐसे में उपभोक्ताओं को जल्द ई-केवाईसी कराने की सलाह दी जा रही है, ताकि भविष्य में गैस कनेक्शन से जुड़ी सेवाओं में किसी तरह की परेशानी न हो।

       

गैस उपभोक्ताओं की स्थिति

जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्र ने बताया कि अयोध्या में कुल 3,30,854 घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। इनमें से 2,66,863 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है, शेष उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अभी लंबित है। यानी करीब 81 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि लगभग 19 प्रतिशत उपभोक्ताओं को अभी ई-केवाईसी करानी बाकी है।

एचपीसीएल और बीपीसीएल के उपभोक्ता

एचपीसीएल के 1,38,287 उपभोक्ता हैं। इनमें  ई-केवाईसी पूरी हो नहीं हो सकी है, काफी उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी लंबित है। इसी तरह बीपीसीएल के 1,79,112 उपभोक्ताओं में से 1,5,0000 की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है, शेष उपभोक्ता अभी प्रक्रिया से बाहर हैं।

डुप्लीकेट कनेक्शनों की पहचान

ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी होने से एलपीजी उपभोक्ताओं के रिकॉर्ड को अपडेट करने में मदद मिलेगी। साथ ही एक ही परिवार या व्यक्ति के नाम पर दर्ज डुप्लीकेट अथवा संदिग्ध कनेक्शनों की पहचान और रिकॉर्ड के सत्यापन में भी आसानी होगी। इससे वास्तविक उपभोक्ताओं का डेटा अधिक व्यवस्थित हो सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने