मिल्कीपुर। गुरुवार को हैरिंग्टनगंज विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय शाहगंज में अयोध्या आई हॉस्पिटल द्वारा द्वारा नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का आयोजन युवा भाजपा नेता ज्ञानेन्द्र तिवारी बाबा के नेतृत्व में हैरिंग्टनगंज प्रथम के जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी मानस मणि तिवारी द्वारा किया गया था। शिविर में 60 लोगों की जांच की गई जिनका उपचार भी किया गया। गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरोजों को आपरेशन के लिए चिन्हित कर अयोध्या आई हास्पिटल ले जाया गया।