ग्याहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रागणं में हुआ आयोजन।



      अयोध्या। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष में आज दिनांक 19 जनवरी 2020 को अपराहन 2:00 बजे से डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या में विश्वविद्यालय के सभी विभागों की छात्र-छात्राओं के मध्य विश्वविद्यालय के प्रचेता भवन में गीत, वाद विवाद, स्लोगन एवं कला पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री पुरुषोत्तम दास गुप्ता मुख्य राजस्व अधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया गया।
      कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करते हुए किया गया। कार्यक्रम का संचालन डीएसडब्ल्यू की प्रभारी प्रोफेसर नीलम पाठक द्वारा किया गया इस अवसर पर श्री पुरुषोत्तम दास गुप्ता द्वारा उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को अवगत कराया गया कि निर्वाचन आयोग का गठन 25 जनवरी 1950 में किया गया इसी दिन को वार्षिक वर्षगांठ वर्ष 2011 से अब तक 11 वा राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष   25 जनवरी को मनाया जाता है। यह भी बताया गया कि निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने और निर्वाचन में सहभागिता करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है जिससे निर्वाचन में सहभागिता अधिक से अधिक की जा सके।
     इस अवसर पर डॉ अभिषेक सिंह, डॉ महेंद्र पाल सिंह, डॉ सुरेंद्र मिश्र, डॉक्टर गीतिका श्रीवास्तव, डॉक्टर नीलम सिंह, डॉक्टर दिनेश कुमार, इंजीनियर सामगीदियशुक्ला, इंजीनियर अनुराग सिंह एवं श्री आशीष मिश्रा, श्री तौसीफ अहमद ,एवं श्री महमूद अहमद जिला निर्वाचन कार्यालय, उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने