ayodhya.धन्नीपुर में एक्सपर्ट की टीम।धन्नीपुर में मस्जिद निर्माण से पहले हो रही मिट्टी की जांच। 20 मीटर गहराई तक मिट्टी के लिए जाएंगे नमूने। मिट्टी की भार वाहन क्षमता, साल्ट, नमी समेत सभी तकनीकी बिंदुओं पर प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद शुरू होगा फाउंडेशन का कार्य। 26 जनवरी को धन्नीपुर में मनाया गया गणतंत्र दिवस। गणतंत्र दिवस पर किया गया ध्वजारोहण। इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के सदस्य सहित काफी लोगों ने इस अवसर पर भाग लिया तथा फाउंडेशन के 9 सदस्यों द्वारा 9 पौधे रोपित किए गए।
