निषाद समाज ने चौपाल लगाकर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री को अपनी समस्या बताई।

        अयोध्या के जमथरा घाट बंधा पर निषाद समाज के लोग ने चौपाल का आयोजन किया जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्य मंत्री तेज़ नारायण पांडेय रहे।            निषाद समाज के लोगो ने समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज़ नारायण पांडेय का माला पहनाकर स्वागत किया। और अपनी जनसमस्याओं को पूर्व मंत्री को बताया। वही समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज़ नारायण पांडेय ने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि निषाद समाज के लोगों की सारी समस्याओं को सुना। यहां पर बिजली की व्यवस्था अच्छी नही है। बिजली विभाग के अधिकारी आते हैं और आये दिन लोगो से घूस मांगते है। यहां के लोगों को प्रताड़ित करते हैं। न यहाँ स्कूल की अच्छी व्यवस्था है।न स्वास्थ्य के अच्छे इंतेज़ाम है। शौचालय के अच्छे इंतजाम नहीं हैं, और जो शौचालय बने हैं वह गिर गए हैं इन शौचालय में महिला जा नहीं सकती है। या जो बने हैं वह गिर गए आरोप लगाते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में निषाद समाज,मछुआरा समाज, मल्लाह समाज, इनका केवल शोषण किया जा रहा है। चुनाव में केवल धर्म के नाम पर बरगला कर वोट लिया जाता है। लेकिन अब यह समाज जागरूक हो गया है और संकल्प लिया है कि 2022 में अखिलेश यादव जी की सरकार बनाएंगे तेज़ नारायण पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सारी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और सारी सुविधा और सारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा चाहे वह पट्टा देने की बात रही हो या रोजगार देने की बात हो या समाज को शिक्षा देने के बाद चाहे वो मछुआ आवास  रही हो समाज को आगे ले जाएंगे और जागरूक करेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने