कृषि फार्म पर पेड़ों की चोरी से हुए कटान के मामले में फार्म अधीक्षक सस्पेंड



        मिल्कीपुर अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के कृषि फार्म अकमा से विशालकाय पेड़ों को काटकर पार किए जाने के मामले में आखिरकार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने अधीक्षक पर निलंबन की गाज गिरा दी है।
      Iहालांकि कुलपति ने अवैध कटान कर चोरी से पार गए पेड़ों के मामले में बिना सूचना दिए एवं प्राथमिकी दर्ज कराए जांच कमेटी गठित करने वाले आरोपी विभागाध्यक्ष पर दरियादिली दिखाते हुए मेहरबानी जरूर कर दी है जिसको लेकर अब कृषि विश्वविद्यालय में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह ने मामले में जांच के लिए कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अधिष्ठाता डॉ बीएन राय के नेतृत्व में एक हाई पावर जांच कमेटी गठित कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने