आईटीआई की प्रवेश प्रक्रिया टली, हाई स्कूल के नतीजे आने के 10 दिन बाद होगी शुरुआत।


          अयोध्या। उत्तर प्रदेश में आईटीआई की प्रवेश प्रक्रिया को टाल दिया गया है. इसके लिए छात्रों को फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा. अभी हाईस्कूल के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है. जिम्मेदारों की माने तो हाई स्कूल के नतीजे आने के 10 दिन बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

           आईटीआई की परीक्षाओं को टालते हुए छात्रों को प्रमोट करने की मांग की जा रही थी. फिलहाल, इसकी संभावना समाप्त हो गई है. व्यावसायिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक एससी तिवारी ने बताया कि भारत सरकार के महानिदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन की ओर से प्रमोट करने की कोई गाइड लाइन नहीं आई है. जुलाई में परीक्षा प्रस्तावित है. प्रथम व द्वितीय वर्ष मिलाकर करीब पांच लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि यह परीक्षा ऑनलाइन होनी है. इसलिए कोई आपत्ति नहीं है.

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने