लॉक डाउन का उल्लंघन कर दुकान द्वारा बिक्री करने के संबंध में 38 दुकानदारों पर fir दर्ज, 07 दुकानें सील एवं 3 दुकानों को चेतावनी दी गई l


             अयोध्या।  श्रीमान जिलाधिकारी /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या महोदय द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में दिनांक 21.5.21 की शाम को सहायक पुलिस अधीक्षक नगर एवं नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में लॉक डाउन का उल्लंघन कर  चोरी-छिपे बिक्री करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्यवाही की गई l जिसमें से 38 दुकानदारों के विरुद्ध FIR दर्ज की गई एवं 07 दुकाने सीज की गई, 3 दुकानदारों को चेतावनी दी गई हैl
              जिला प्रशासन सभी दुकानदारों से पुनः अपील किया कि लॉकडाउन के समय अपनी दुकानें बंद रखें तथा शासन/प्रशासन का पूरा सहयोग करें l

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने