अयोध्या। कोरोना की बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही है बीमारी बढ़ती जा रही है और रोजाना किसी ना किसी के मौत की खबर भी मिलती रहती है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ तीमारदारों को दुकानें बंद होने के कारण भोजन पानी की बड़ी कठिनाई सामने आ रही है बाहर से आने जाने वाले यात्री भी दुकान न खुलने के कारण भोजन पानी आदि के लिए परेशान नजर आते हैं। इन कठिनाइयों के मद्देनजर कायस्थ धर्म सभा अयोध्या ने लोगों के सेवा का बीड़ा उठा लिया है। आज कायस्थ धर्म सभा की टीम अयोध्या से निकलकर बस स्टेशन फैजाबाद मैं आने जाने वाले यात्रियों तथा रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने जाने वाले जरूरतमंद यात्रियों को भोजन वितरण किया। राह चलते हुए कमजोर प्रकार के आदमी रिक्शे वालों को, ठेले वालों को सभी जरूरतमंद लोगों को भोजन का पैकेट बांटा गया। कायस्थ धर्म सभा शमशान घाट पर मरने वाले कमजोर वर्ग के लोगों को लकड़ी छोड़कर दाह संस्कार संबंधी सामग्री भी बांट रही है।
कायस्थ धर्म सभा अयोध्या द्वारा जारी है सेवाकार्य।
byManas Samachar
-
0

